Posts

Showing posts from July, 2018

एक्‍सक्‍लूसिव : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्‍सलियों के पास से बरामद की पेन गन

Image
रायपुर:  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र  बस्तर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत 8 नक्सली मारे गये. मुठभेड़ सुबह दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा से लगने वाले तिमिनार और पुसनार गांवों के पास के जंगलों में हुई. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से दो इंसास राइफल, दो प्वाइंट 303 राइफल, एक बोर की बंदूक के अलावा पेन गन बरामद किया. दंतेवाड़ा एसपी कमललोचन कश्यप ने बताया कि मुठभेड़ के बाद हमें 7 हथियार, मिले जिसमें एक पेन गन भी था जिसे नक्सलियों की टेक्निकल टीम ने डेवलप किया है. ये देसी मॉडल है जिसमें 9 एमएम पिस्तौल की गोली का इस्तेमाल करते हैं, रॉड और पिन वगैरह लेकर बनाया है.   सूत्रों के मुताबिक कुख्यात महिला माओवादी जैनी ने घायल होने के दौरान जवान पर पेन गन से दो फायर भी किये थे. जैनी भैरमगढ़ एरिया कमेटी की सदस्य, केएमएमएस अध्यक्ष और पीपीसी सदस्य भी थी. मुठभेड़ में शामिल जवानों ने बताया कि जैनी जब घायल हुई तो उसके हाथ से इंसास छूट चुकी थी. उसने अपनी जेब से पेन गन निकाली. इस गन से दो फायर भी किए हैं. मारक क्षमता ...